मिस्टर एंड मिसेज माही-मूवी रिव्यू

राजकुमार राव और जान्हवी कपूर स्टारर फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है
यह फिल्म महेंद्र (राजकुमार राव) और महिमा (जान्हवी कपूर) की है। दोनों का निकनेम माही है। दोनों को एक समय पर क्रिकेट से काफी लगाव रहता है, लेकिन समय का दस्तूर उन्हें कहीं और खींच लाता है। महेंद्र बनना तो क्रिकेटर चाहता था, लेकिन बन नहीं पाता, जबकि महिमा पेरेंट्स के मन के मुताबिक डॉक्टर बन जाती है। महेंद्र और महिमा एक दूसरे से मिलते हैं, दोनों के ख्यालात मिलते हैं और दोनों शादी कर लेते हैं। महिमा अपने पति महेंद्र को दोबारा क्रिकेट में वापस आने को कहती है। मह्रेंद्र मैदान पर वापसी करता भी है, लेकिन उसका रिदम पहले जैसा नहीं रहता। तभी वो देखता है कि उसकी वाइफ यानी महिमा भी लंबे-लंबे छक्के लगा रही है।
महेंद्र फिर खुद क्रिकेटर बनने का सपना छोड़ महिमा को कोचिंग देने लगता है। वो महिमा का स्टेट टीम में सिलेक्शन भी करा देता है। समय के साथ महेंद्र अपनी बीवी की सफलता से इनसिक्योर होने लगता है। उसे लगता है कि महिमा तो फेमस हो गई, लेकिन वो वहीं का वहीं रह गया। दोनों के बीच रिश्ते खराब हो जाते हैं। अब दोनों की लाइफ किस करवट बदलती है, इसके लिए आपको फिल्म देखनी पड़ेगी।
फिल्म की कहानी एक ऐसे लड़के के इर्द गिर्द है जो जिंदगी में सिर्फ हारा है. क्रिकेट, जिसे उसे सबसे ज्यादा प्यार था वहां भी हारता है. अमूमन एक पिता को, एक मां को, एक बहन या भाई को अपने सपने किसी और के जरिए से पूरा करते आपने देखा होगा. इस फिल्म में एक पति अपने सपने को अपनी पत्नी के जरिए पूरा करता है, कहानी का क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी से कोई लेना देना नहीं है लेकिन कहानी दिल को छूती है.
फिल्म की कहानी राजस्थान के जयपुर में गढ़ी गई है, बाप की नजरों में हारा हुए बेटे को बिजनेसमैन बाप लड़की वालों के सामने पेश करता है. अरेंज मैरिज सेटअप में महिमा और महेंदर की शादी होती है. महेंदर खुद को साबित करने की जिद में डॉक्टर महिमा को क्रिकेटर महिमा बनाने में जुट जाता है.महेंदर की सनक उस दीवार तक पहुंचने की होती है जहां उसके पापा ने तमाम नामी क्रिकेटर्स के साथ अपनी फोटो लगाई थी और यही सनक उसका और उसकी पत्नी महिमा का रिश्ता खराब कर देती है. इधर महिमा की अपनी जद्दोजहद है, एक तरफ डॉक्टर की नौकरी से हाथ धो बैठती है,दूसरी तरफ क्रिकेटर बनने का प्रेशर सर पर ले लेती है. अब क्या महिमा क्रिकेटर बन पाती है, क्या उसके पति के सर से फेमस होने की सनक उतरती है, इन सारे जवाबों के लिए आपको फिल्म देखनी होगी.